
जबलपुर (जयलोक)। लंबी प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी की जबलपुर नगर संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है। इस घोषणा में किसी को उपकृत किया गया तो किसी को सम्मान दिया गया यह अपने आप में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी भी संगठन के 29 पदाधिकारियों की पद नियुक्ति में एक बात और चर्चा में उठा दी है वह यह है कि इस बार के संगठन गठन में जबलपुर की एकमात्र पूर्व विधानसभा सीट है जिस पर भाजपा पराजित हुई है। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगठन में इस बार इसी सीट को विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक तवज्जो दी गई है। हालांकि नगर संगठन में चारों विधानसभा से लोगों को शामिल किया गया है। भाजपा के लिए मजबूत माने जाने वाली कैंट विधानसभा से केवल तीन पदाधिकारियों को लिया गया है। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 12 पदाधिकारियों को नगर संगठन में स्थान मिला है। पश्चिम और पूर्व में 7-7 लोगों को नगर संगठन में जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि इसके पूर्व में जो नगर संगठन की कार्यकारिणी थी उसमें लंबे समय से अध्यक्ष तो पूर्व क्षेत्र के रहे, लेकिन नेताओं को नगर संगठन में इतने अधिक पदों पर जवाबदारियाँ नहीं दी गई थी। इसके अपने अलग राजनीतिक कारण गिने जाते हैं। वर्तमान में पूर्व क्षेत्र के लोगों को नगर संगठन में मिले अधिक स्थान के कारण इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पूर्व क्षेत्र में पार्टी की और अधिक मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

वर्तमान नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की नियुक्ति के बाद से ही यह बात स्पष्ट हो गई थी कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय संगठन के भाजपा के नेताओं ने इस बात को महत्व दिया है कि जबलपुर की केवल एक विधानसभा सीट ऐसी है जिस पर भाजपा विजय पाने में असमर्थ रही है। इसी वजह से नगर अध्यक्ष के चयन के समय इस बात को भी महत्व दिया गया था और पूर्व कार्यकारिणी में जिला महामंत्री रहे रत्नेश सोनकर को भाजपा नगर संगठन की जिम्मेदारी सौंप गई।वर्तमान नगर संगठन में कुछ पुराने नाम भी हंै। इनमें से कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक ही पद पर सालों से बने हुए हैं लेकिन उनके अनुभव के आधार पर उनको जिम्मेदारियों में पदोन्नति नहीं मिली। जिनको लेकर घोषणा तो हो गई है लेकिन उनके नाम को लेकर आपत्तियाँ बहुत अधिक हंै। यहां तक की नगर संगठन की कार्यकारिणी में मौजूद लोग ही अब सार्वजनिक रूप से इन बातों पर चर्चा कर रहे हैं।

किस विधानसभा से कौन
कैंट विधानसभा- राजेश मिश्रा उपाध्यक्ष, श्रीमती तृष्णा चटर्जी उपाध्यक्ष, श्रीमती विभा उपाध्याय जिला मंत्री।
पश्चिम विधानसभा- अभय सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, रजनीश यादव उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजू भार्गव उपाध्यक्ष, कौशल सूरी जिला मंत्री, विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, श्रीकांत साहू मीडिया प्रभारी, मीणा मरकाम सोशल मीडिया सह प्रभारी।
उत्तर मध्य विधानसभा- शंकर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रणीत वर्मा उपाध्यक्ष, पंकज दुबे जिला महामंत्री, रंजीत पटेल जिला महामंत्री, संकल्प पाठक जिला मंत्री, मनीष जैन कल्लू जिला मंत्री, योगेश बिलोहा सह कोषाध्यक्ष, कमलेश नामदेव सह कार्यालय मंत्री, श्रीमती कुसुम चौबे सह कार्यालय मंत्री, रवि शर्मा सह मीडिया प्रभारी, अमित जैन आईटी प्रभारी, श्रीमती दिव्या बाजपेई आईटी सह प्रभारी।
पूर्व विधानसभा- योगेंद्र राजपूत उपाध्यक्ष,अशोक रोहिताश जिला मंत्री, पंकज मिश्रा जिला मंत्री, श्रीमती रीना राय जिला मंत्री, राजेश मिश्रा कार्यालय मंत्री, चित्रकांत शर्मा शहर मीडिया प्रभारी, राहुल दुबे सोशल मीडिया प्रभारी।

जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, नौ लोगों की मौत
Author: Jai Lok







