Download Our App

Home » News » निगमायुक्त ने परखी सफाई की जमीनी हकीकत

निगमायुक्त ने परखी सफाई की जमीनी हकीकत

जबलपुर (जयलोक)। स्वच्छता सर्वेक्षण की जमीनी हकीकत जानने आज सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सडक़ पर उतरकर शहर की सफाई व्यवस्था का हाल देखा। स्वच्छता की रेस में प्रथम आने के लिए निगमायुक्त द्वारा अधिकारियों को दिखा निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं सफाई व्यवस्था के संबंध में निगमायुक्त ने क्षेत्रीय लोगों का फीडबैक भी लिया। जहां जो कमियाँ नजर आईं उसे दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री अहिरवार सुबह 7 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने भानतलैया, सिंधी कैंप, मदार टेकरी, मंडी, बहोराबाग और रद्दी चौकी जैसे इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अमले को कड़े निर्देश दिए, बल्कि स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अनुरोध भी किया।

रैकिंग सुधारने के लिए सफाई पर फोकस-निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त का विशेष ध्यान सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर रहा। उन्होंने शौचालयों के भीतर सफाई, पानी की पर्याप्त उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की बारीकी से जांच की। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की रैंकिंग सुधारने में सार्वजनिक सुविधाओं का रखरखाव एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

लापरवाही बर्दास्त नहीं- निगमायुक्त ने इस दौरान अधिकारियों को साफ हिदायत देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सडक़ किनारे मलबा फेंकने और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ  सख्त रवैया अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरन अपर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा 30 घरों को आग लगाईसरकार ने पाँच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निगमायुक्त ने परखी सफाई की जमीनी हकीकत
best news portal development company in india

Top Headlines

ईनामी समोसा की तलाश कर रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/25 में संलिप्त सचिन

Live Cricket