
जबलपुर (जयलोक)। पूर्व सेवानिवृत्त एएसपी राजेश तिवारी को भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में केएफ रूस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया।

सम्मान स्वरूप श्री तिवारी को रिवाल्वर भेंट की गई है। यह पुरस्कार तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, हाल सेवानिवृत्त महिला सुरक्षा जबलपुर के रूप में श्री तिवारी को अपना कार्य निर्वहन करने में उच्चतम कोटी की व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन करने के फलस्वरूप परम विशिष्ट श्रेणी 2019-20 के लिए दिया गया है।

प्रमाण पत्र में पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना के हस्ताक्षर अंकित है। इसके साथ ही प्रदेश के पुलिस के 101 जवानों को भी सम्मानित किया गया है।


हिंदू धर्म जीवन शैली है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं
Author: Jai Lok






