Download Our App

Home » अपराध » तिलवारा में डूबे युवक का शव मिला

तिलवारा में डूबे युवक का शव मिला

जबलपुर (जय लोक)। तिलवारा में डूबे युवक का शव नाविकों को पानी में उतराता हुआ मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था जिससे उसकी मौत हो गई।

नर्मदा नदी तिलवारा घाट में एक युवक के डूबने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को राजेन्द्र कोल निवासी ग्राम मानेगांव गांधी चौक रांझी ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे उसका बेटा शशांक उर्फ  संदेश कोल बुआ के घर शाहनाला कहकर घर से अपने दोस्त विपिन कोल के साथ गया था, जो बुआ के घर शाहनाला में बुआ से मिलने के बाद अपने दोस्त विपिन कोल के साथ तिलवारा घाट नर्मदा नदी में नहाने चला गया था।

 

दोपहर 3:30 बजे विपिन कोल से जानकारी लगी कि उसका बेटा शशांक नहाते समय नदी में डूब गया था जिसका शव तलाश करते हुये कल शाम तिलवारा घाट में नाव चलाने वाले गोताखोरों ने बेटे का शव पानी से निकाला। बेटे की मृत्यु पानी मे डूबने से हुयी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

 

चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » तिलवारा में डूबे युवक का शव मिला

Top Headlines

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री पर 100 करोड़ की संपत्ति छुपाने का आरोप, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में 4 अगस्त को होगी सुनवाई

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सागर जिले की सुर्खी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खाद्य

Live Cricket