Download Our App

Home » जबलपुर » दवा व्यापार में अब उतरा डीमार्ट 20 प्रतिशत सस्ती बेचेगा दवाईयाँ मुंबई में चुनिंदा स्टोर्स में शुरू हुआ शॉप-इन-शॉप मॉडल

दवा व्यापार में अब उतरा डीमार्ट 20 प्रतिशत सस्ती बेचेगा दवाईयाँ मुंबई में चुनिंदा स्टोर्स में शुरू हुआ शॉप-इन-शॉप मॉडल

मुंबई (एजेंसी/जयलोक)। रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) ने अब हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखा है। अपने रोजाना कम कीमत मॉडल के लिए मशहूर यह कंपनी राधाकिशन दमानी की अगुवाई में मुंबई में फार्मेसी रिटेल बिजनेस का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है, जहां ग्राहकों को दवाओं पर 20 फीसदी का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह पहल दवाओं के बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की तैयारी में है। डीमार्ट अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिफ्लेक्ट हेल्थकेयर एंड रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (आरएचआरपीएल) के माध्यम से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में शॉप-इन-शॉप मॉडल पर फार्मेसी काउंटर संचालित कर रहा है। इससे कंपनी को नए स्टोर के किराए और ग्राहक अधिग्रहण लागत से बचने में मदद मिल रही है।

आरएचआरपीएल ने वित्त वर्ष 24-25 में 12.92 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है, हालांकि विस्तार के कारण घाटा भी बढक़र 2.45 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की 20 फीसदी सीधी छूट नीति से पड़ोस की केमिस्ट दुकानों के मुनाफे पर बड़ा असर पड़ सकता है, साथ ही ई-फार्मेसी कंपनियों के लिए भी चुनौती खड़ी हो रही है जो होम डिलीवरी पर भारी खर्च के बावजूद मुनाफे के लिए संघर्ष कर रही हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों ने डीमार्ट के इस मॉडल की दीर्घकालिक स्थिरता पर सवाल उठाए हैं, खासकर दवाओं के जटिल इन्वेंट्री मैनेजमेंट और इतनी बड़ी छूट को बनाए रखने की चुनौती को लेकर। डीमार्ट के पास देश भर में 503 स्टोर्स का विशाल नेटवर्क है, जो सफल पायलट के बाद बड़े पैमाने पर लॉन्च का आधार बन सकता है।

 

दिल्ली के आसमान में 2 से 16 अगस्त तक नहीं उड़ेंगे ड्रोन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » दवा व्यापार में अब उतरा डीमार्ट 20 प्रतिशत सस्ती बेचेगा दवाईयाँ मुंबई में चुनिंदा स्टोर्स में शुरू हुआ शॉप-इन-शॉप मॉडल

Top Headlines

Live Cricket