
भोपाल (जयलोक)। भोपाल में आज एनईपी-2020 पर राष्ट्रीय कार्यशाला, सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भविष्य के पाठ्यक्रमों पर होगा मंथन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा को बदलती वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में आज भोपाल में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन सहित देशभर के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ और विश्वविद्यालयों के कुलपति भी भाग लेंगे।
एनईपी के तहत उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हो रही है। इसमें एआई, क्वांटम कम्प्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और उद्योग-अनुरूप शिक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
Author: Jai Lok






