
अस्पताल में ड्रेसर न होने पर खुद लगाए टांके
भोपाल/झाबुआ (जयलोक)। झाबुआ में मानवता की मिसाल पेश करते हुए झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सडक़ दुर्घटना में घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्रेसर और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण उन्होंने स्वयं प्राथमिक उपचार किया।
उन्होंने घायल महिला के घाव की सफाई कर टांके लगाए और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया अपने विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा दौरे पर थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में शांति मैड़ा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुरा ले गए।
Author: Jai Lok






