Download Our App

Home » अपराध » अवैध कॉलोनी बनाने की हिम्मत दिखा रहे ‘हिम्मत’ पर दर्ज हो गया मुकदमा, कॉलोनी सेल के इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

अवैध कॉलोनी बनाने की हिम्मत दिखा रहे ‘हिम्मत’ पर दर्ज हो गया मुकदमा, कॉलोनी सेल के इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर (जय लोक)।  शहर के पोलीपाथर के एक बड़े भू-खंड में बिना  टीएनसीपी और नगर निगम की बिना अनुमति के कॉलोनी बना रहे हिम्मत पटेल नाम के व्यक्ति और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज हो गया है। नगर निगम के इंजीनियर ने मामले की पतासाजी कर उक्त पूरे मामले की पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि नगर निगम कॉलोनी सेल के असिस्टेंट इंजीनियर सुनील दुबे ने लिखित शिकायत की है कि मौजा पालीपाथर खसरा नम्बर 18/2 रकवा 0.451 हेक्टेययर भूमि पर हिम्मत पटेल, रमेश कुमार दोनों के पिता चोखेलाल पटेल, रामेत्री पटेल सभी निवासी पटैल मोहल्ला रामपुर संत नगर, डेविस स्वामी निवासी नर्मदा रौड द्वारा अवैध कालोनी निर्मित कर रहे हैं। विकसित की गई इस कालोनी संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश से अभिन्यास अनुमोदित नहीं कराया गया है और न ही नगर पालिका नियम 2021 के प्रावधानों के अनरूप कालोनी की विकसित अनुमति प्राप्त की है।

इस संबंध में कालोनाईजर को कार्यालयीन नोटिस 14 दिसंबर 23, 8 जनवरी 24, 31 जनवरी 24, 14 फरवरी 24 तथा 5 अप्रैल 24 को जारी किये गये अवैध कालोननी निर्माणकर्ताओंं द्वारा उक्त नोटिस पत्र का कोई समाधानकारक जबाव प्रस्तुत नहीं किया। कॉलोनाइजरों ने न ही कालोनी की स्वीकृति संबंधी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत किये गये हैं। नोटिस पत्र जारी करने के बाद भी कालोनाईजर द्वारा स्थल पर विकास कार्य किये गये हैं। लिखित शिकायत पर आरोपी हिम्मत पटेल, रमेश पटेल, रामेत्री पटेल, चोखेलाल पटेल, डेविस स्वामी सभी निवासी ग्वारीघाट के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी प्रियंका सोनी, प्रियंका को मिली जबलपुर महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओंं में उत्साह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अवैध कॉलोनी बनाने की हिम्मत दिखा रहे ‘हिम्मत’ पर दर्ज हो गया मुकदमा, कॉलोनी सेल के इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

Top Headlines

आरबीआई साइबर धोखाधड़ी से निपटने 4 हफ्ते में एसओपी करें तैयार- सुप्रीम कोर्ट, पीठ ने कहा- सभी राज्य शिकायतों के निवारण और गंवाए धन को लौटाने का तंत्र लागू करें

नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)।उच्चतम न्यायालय ने भारतीय रिजर्व बैंक को निर्देश दिया कि वह फर्जी खातों एवं अन्य बैंक खातों के जरिये

संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाएं-चौधरी, प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Live Cricket

error: Content is protected !!