Download Our App

Home » जबलपुर » सांसद ने की यात्रियों की अगवानी, वाटर कैनन से हुआ कलकत्ता से आई उड़ान का स्वागत

सांसद ने की यात्रियों की अगवानी, वाटर कैनन से हुआ कलकत्ता से आई उड़ान का स्वागत

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सफर की शुरुआत आज से हो गई है। यात्रियों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। दोनों शहरों को जोडऩे वाली पहली सीधी फ्लाइट शुरु हो चुकी है। कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान सुबह 9:35 बजे डुमना विमानतल की जमीन पर उतरा तो प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने वाटर कैनन की मानार्थ सलामी देकर इसका भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सांसद आशीष दुबे के साथ कई विधायक और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। इस पहली उड़ान से कोलकाता से कुल 17 यात्री जबलपुर पहुंचे जिनका जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद यही विमान सुबह 10:00 बजे 28 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गया।

डुमना विमानतल पर वॉटर कैनन से स्वागत

लंबे वक्त से इस रूट पर सीधी फ्लाइट चलाने की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो चुकी है। इस नई सुविधा के बहाल होने से दोनों महानगरों के बीच की दूरियां कम हो गई हैं। विमानतल पर मौजूद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस सौगात पर अपनी बेहद खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस कनेक्टिविटी के मिलने से कारोबारियों, छात्रों और मरीजों को आवाजाही में बहुत सहूलियत मिलेगी। अब लोगों का कीमती वक्त बचेगा और लंबी दूरी की थकाने वाली यात्राओं से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। वापसी के समय विमानतल पर मौजूद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस सौगात पर अपनी बेहद खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस कनेक्टिविटी के मिलने से कारोबारियों, छात्रों और मरीजों को आवाजाही में बहुत सहूलियत मिलेगी।
अब लोगों का कीमती वक्त बचेगा और लंबी दूरी की थकाने वाली यात्राओं से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। वापसी के समय विमान जब कोलकाता के लिए उड़ान भरने लगा तो यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उड़ान से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं तय समय पर पूरी कर ली गईं। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र का संपर्क देश के दूसरे बड़े वाणिज्यिक केंद्रों से और अधिक मजबूत होगा और पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।

 

खेल प्रकोष्ठ में शहर के दो युवाओं को मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, नितिन भाटिया बने प्रदेश सहसंयोजक, शुभम रजक बने सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सांसद ने की यात्रियों की अगवानी, वाटर कैनन से हुआ कलकत्ता से आई उड़ान का स्वागत

Top Headlines

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि

Live Cricket

error: Content is protected !!