Download Our App

Home » जबलपुर » एनजीटी के निर्देश पर हटाए जा रहे करौंदी नाला पर से अतिक्रमण, सुबह आयुक्त का निरीक्षण और दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई,खाली कराये गए स्थान पर होगा वृक्षारोपण

एनजीटी  के निर्देश पर हटाए जा रहे करौंदी नाला पर से अतिक्रमण, सुबह आयुक्त का निरीक्षण और दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई,खाली कराये गए स्थान पर होगा वृक्षारोपण

जबलपुर (जय लोक)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर शहर में नालों पर काबिज अतिक्रमणों को हटाने के लिए सघन अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, इसी क्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों की टीम के साथ करौंदा नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया और नालों पर जमे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के कड़े निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में दोपहर से ही अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई। पहले ही दिन दर्जनों कच्चे पक्के कब्जों को हटाकर नालों को कब्जा मुक्त किया गया और वहां पौधारोपण का कार्य किया गया।

उल्लेखनीय है कि  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नालों पर बने अतिक्रमणों को हटाकर वहां सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए थे जिसका पालन करते हुए नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि नालों पर बने स्थाई और अस्थाई निर्माण और कब्जों को हटाने का यह अभियान लगातार तीन दिनों तक चलाया जाएगा। अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही उन जगहों पर सघन वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि करौंदा और उसके आसपास के क्षेत्रों के नालों के साथ ही शहर के दूसरे क्षेत्रों का भी मुआयना कर नालों पर जमे अतिक्रमणों की जानकारी दर्ज की जाए और उन्हें चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

खेल प्रकोष्ठ में शहर के दो युवाओं को मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, नितिन भाटिया बने प्रदेश सहसंयोजक, शुभम रजक बने सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » एनजीटी के निर्देश पर हटाए जा रहे करौंदी नाला पर से अतिक्रमण, सुबह आयुक्त का निरीक्षण और दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई,खाली कराये गए स्थान पर होगा वृक्षारोपण

Top Headlines

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि

Live Cricket

error: Content is protected !!