Download Our App

Home » जबलपुर » सेवा निवृत्त बैंककर्मी फेसबुक के विज्ञापन से 54 हजार की ठगी का शिकार

सेवा निवृत्त बैंककर्मी फेसबुक के विज्ञापन से 54 हजार की ठगी का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। थाना संजीवनीनगर में कल रात अश्वनी ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी सीओडी कॉलोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28-7-26 को उसके ससुर प्रदीप श्रीवास्तव  शाम लगभग 4-30 बजे हम लोग घर पर बैठे थे।

उसके ससुर स्टेट बैंक से रिटायर्ड है शाम को उसके ससुर के फेसबुक पेज पर एक आईडी जिसमें लिखा था कि पेंशन सर्टीफिकेट तैयार करें तो उसके ससुर ने विज्ञापन पर क्लिक करके अपना नाम दर्ज किया कुछ देर बाद उसके ससुर के व्हाटसएप पर मोबाइल नम्बर से कॅाल आया कि आप इसी एप में पेंशन सर्टीफिकेट तैयार करवा देते हैं आप एप्लीकेशन पर नेक्सट नेक्सट करते जायें तो उसके ससुर ने उनके कहे अनुसार ससुर ने नेक्सट किया और एटीएम के अंतिम 6 अंक दर्ज करने पर दर्ज कर दिये कुछ देर बाद ससुर ने मोबाइल पर बैंक के एप पर चैक करने पर ज्वाइनट अकाउण्ट से 22 हजार रूपये पेंशन अकाउण्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रांसफर करके कुल 54 हजार 90 रूपये कटने का मैसेज आया। ससुर ने  घटना के बारे में बताया, उसने हेल्प लाईन 1930 पर सूचना दी इस  तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये बैंक अकाउण्ट से 54 हजार 90 रूपये हड़प लिये।

 

खेल प्रकोष्ठ में शहर के दो युवाओं को मिली प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, नितिन भाटिया बने प्रदेश सहसंयोजक, शुभम रजक बने सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सेवा निवृत्त बैंककर्मी फेसबुक के विज्ञापन से 54 हजार की ठगी का शिकार

Top Headlines

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि

Live Cricket

error: Content is protected !!