Download Our App

Home » जबलपुर » चुनावी मोड़ पर आया शहर शौचालय पर गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक के आरोप, वर्तमान विधायक का आयुक्त को पत्र, आयुक्त के उठाये सख्त कदम

चुनावी मोड़ पर आया शहर शौचालय पर गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक के आरोप, वर्तमान विधायक का आयुक्त को पत्र, आयुक्त के उठाये सख्त कदम

जबलपुर (जयलोक)। सुपरमार्केट के नजदीक गंजीपुरा मोंड पर कुछ समय पहले निर्मित हुए सुलभ शौचालय की छत गिर जाने और वहां की अवस्थाओं को लेकर जमकर राजनीति गरमा गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि अब पूरा शहर चुनावी मोंड में आ चुका है पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता सक्रिय होकर मैदान में उतर चुके हैं। उत्तर मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक विनय सक्सेना लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं और सत्ता पक्ष  को घेरने का कार्य लगातार कर रहे हैं।
सामान्य रूप से सुलभ शौचालय के संबंध में किसी भी आम व्यक्ति और नेताओं का ध्यान नहीं जाता है। जबकि सार्वजनिक सुलभ शौचालय अपने आसपास की बड़ी आबादी और खास करके व्यापारिक क्षेत्र में आने वाले लोगों की बड़ी सुविधा का जरिया होते हैं। कल विपक्ष ने इसी बिंदु को पकड़ा और गंजीपुरा मोड़ पर स्थित सुलभ शौचालय की सीलिंग गिरने और वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर ढोल नगाड़े के साथ प्रदर्शन कर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
इस सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य विधायक निधि के उपयोग से नगर निगम के माध्यम से किया गया था।
हाल ही में निर्मित हुए सुलभ शौचालय के जर्जर हो जाने के बाद पूर्व विधायक विनय सक्सेना बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ ढोल बजे के साथ यहां पहुंचे और अव्यवस्थाओं पर जमकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। मामला गरमाया तो वर्तमान विधायक अभिलाष पांडे ने नगर निगम आयुक्त के नाम से एक पत्र लिखा और खेद व्यक्त किया कि निर्माण कार्य करने वाले व्यक्ति ने 20 लाख रुपए के इस काम को गुणवत्ता विहीन तरीके से किया है इसके खिलाफ  तुरंत कार्यवाही करते हुए सुलभ शौचालय का सुधार कार्य करवाने की बात कही गई।
वहीं कल सुबह से प्रारंभ हुए हंगामा के बीच नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दोपहर में ही अधिकारियों को निर्देशित कर मौके के निरीक्षण के लिए भेजा था। इसके बाद संबंधित ठेकेदार को सुलभ शौचालय के सुधार कार्य करने और क्षेत्रीय उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। निर्माण कार्य में की गई लापरवाही के कारण संबंधित ठेकेदार पर अर्थ दंड भी लगाया गया है। अगर तय समय सीमा में संबंधित ठेकेदार सुधार कर नहीं करता है तो उसे निगम प्रशासन ब्लैक लिस्ट कर देगा।
पूरे घटना क्रम के बाद जबलपुर के राजनीतिक क्षेत्र में इस बात की चर्चा प्रारंभ हो गई है कि अब पूरा शहर राजनीतिक मोड में आ चुका है। मुद्दा बड़ा हो छोटा हो अगर वह हंगामा और ध्यान आकर्षण का कारक बन सकता है तो उस पर हर संभव तरीके से राजनीति कर उस मामले को उठाया जाएगा यह तय माना जा रहा है।

पश्चिम के नेता भी हुए सक्रिय

चर्चा में यह बात भी शुमार है कि राजनीतिक मोड में आ चुके शहर के नेताओं में अब कुछ समय पूर्व से पश्चिम के भी कांग्रेस नेता पुन: सक्रिय राजनीति में शामिल होकर मैदान में नजर आ रहे हैं।
अब वार्डों में हुए निर्माण कार्यों पर ध्यान केंद्रित
पूर्व विधायक विनय सक्सेना के साथ कांग्रेस नेताओं ने कल प्रदर्शन के बाद इस बात का ऐलान किया है कि वह जल्द ही अब क्षेत्र के वार्डों में हुए घटिया निर्माण कार्यों की पोल खोलने के लिए इस प्रकार के आंदोलन प्रदर्शन लगातार करते रहेंगे ताकि जनता के समक्ष उनके पैसे की बर्बादी से संबंधित सभी सबूत और हकीकत सामने रखी जा सके।

विधायक अभिलाष पांडे ने लिखा आयुक्त को पत्र कहा तत्काल कार्रवाई करें

उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गंजीपुरा क्षेत्र में हुए सुलभ शौचालय के सीलिंग गिरने के हादसे में विधायक अभिलाष पांडे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयोग को एक पत्र लिखकर निर्माण करने वाले दोषी व्यक्ति के खिलाफ  तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही जल्द से जल्द सुलभ शौचालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी कहा है।

कार्यपालन यंत्री और अपर आयुक्त के सत्यापन के बिना नहीं होंगे भुगतान

सुलभ शौचालय के इस घटनाक्रम के बाद आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए ऐसे किसी भी प्रकार के शहर में हो रहे निर्माण कार्य के भुगतान के संबंध में निर्देश जारी किए हैं कि अब कार्यपालन यंत्री और अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी के स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के बिना ठेकेदारों को भुगतान नहीं होगा। निर्माण कार्य के संबंध में ठेकेदारों के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। इसके साथ ही इस प्रकार के अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में भी जोन के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

पीएम मोदी ने याद किया अमर सेनानियों का अदम्य साहस

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » चुनावी मोड़ पर आया शहर शौचालय पर गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक के आरोप, वर्तमान विधायक का आयुक्त को पत्र, आयुक्त के उठाये सख्त कदम

Top Headlines

डिंडौरी का जबलपुर से टूटा सडक़ मार्ग संपर्क, नर्मदा नदी उफान पर, दो पुल हुए पानी में जलमग्न

जबलपुर/मण्डला (जयलोक)। दो दिनों से हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़

Live Cricket

error: Content is protected !!