Download Our App

Home » जबलपुर » सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने मैदान में उतरे निगमायुक्त , गौरीघाट से लेकर विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, व्यापारियों और सफाई संरक्षकों से की चर्चा

सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने मैदान में उतरे निगमायुक्त , गौरीघाट से लेकर विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, व्यापारियों और सफाई संरक्षकों से की चर्चा

जबलपुर (जय लोक)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज सुबह से ही गौरीघाट से भ्रमण प्रारंभ कर छोटी लाइन, तीन पत्ती, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, हनुमानताल, घमापुर, खेरमाई, तुलाराम चौक, करमचंद चौक तथा खजांची चौक तक का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और संबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य विभाग के संबंधित लोग भी उपस्थित रहे।

सफाई व्यवस्था पर  जताई प्रसन्नता

विभिन्न क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करने के बाद निगमायुक्त ने शहर की वर्तमान स्वच्छता स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। सडक़ों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई अमले के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम की टीम का यह प्रयास सराहनीय है।

व्यापारियों और सफाई संरक्षकों से किया संवाद

भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों और मैदानी सफाई संरक्षकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने सफाई के समय, कचरा उठाने और बुनियादी नगर निगम सेवाओं के संबंध में मौके पर ही फीडबैक प्राप्त किया। संवाद के दौरान उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से भी अपील की कि वे डस्टबिन का उपयोग करें और सडक़ों पर कचरा न फेंकें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पहनाया पुष्पहार

निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य के प्रति विशेष निष्ठा दिखाने वाले एक कर्मठ सफाई कर्मचारी को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कर्मचारियों के कारण ही शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है। इस कदम से मैदानी अमले का उत्साहवर्धन हुआ।

मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश

निगमायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्य बाज़ारों और चौराहों पर नियमित रूप से दो पालियों में कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए। सभी मार्गों और चौराहों की स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच की जाए और बंद पड़ी लाइटों को तुरंत सुधारा जाए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त का फुहारा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था उत्तम रखने के लिए पूर्व पार्षद एवं एम आई सी सदस्य मुकेश राठौर ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, धर्मेंद्र राज, के साथ सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और निरीक्षक उपस्थित रहे।

 

पीएम मोदी ने याद किया अमर सेनानियों का अदम्य साहस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने मैदान में उतरे निगमायुक्त , गौरीघाट से लेकर विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, व्यापारियों और सफाई संरक्षकों से की चर्चा

Top Headlines

डिंडौरी का जबलपुर से टूटा सडक़ मार्ग संपर्क, नर्मदा नदी उफान पर, दो पुल हुए पानी में जलमग्न

जबलपुर/मण्डला (जयलोक)। दो दिनों से हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़

Live Cricket

error: Content is protected !!