Download Our App

Home » News » झारखंड में युवाओं का विधानसभा मार्च

झारखंड में युवाओं का विधानसभा मार्च

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में प्रदर्शन तेज
9 दिन से अनशन कर रहे महतो भी मार्च में हुए शामिल
सीएम आवास घेरने पहुंचे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया
रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार कर आगे बढऩा शुरू कर दिया। छात्रों ने कंटीले तारों वाले बैरिकेड को उखाड़ दिया और विधानसभा के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में छह स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
इससे पहले रविवार को राज्य सरकार की विशेष समिति और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब पांच घंटे तक तीन दौर में मैराथन वार्ता हुई, लेकिन बातचीत का कोई समाधान नहीं निकल सका। वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया और सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च शुरू कर दिया। छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो भी सोमवार को विधानसभा की ओर रवाना हुए। वह पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन के कारण उनकी हालत कमजोर हो गई है और वह पैदल चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में छात्र उन्हें अपने कंधों पर उठाकर मार्च में आगे ले गए। इस दौरान छात्रों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। देवेंद्र महतो ने हाथ में तिरंगा लहराकर आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री आवास का घेराव
एक ओर छात्र विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर झारखंड की विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके दौरान कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हैं।

 

तेंदुए की चहलकदमी ने खमरिया में फैलाई दहशत, कभी कॉलेज तो कभी गुरूद्वारे को बनाया डेरा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » झारखंड में युवाओं का विधानसभा मार्च

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!