Download Our App

Home » जबलपुर » हथियारों की नोंक पर पेट्रोल पंप में डकैती, नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी

हथियारों की नोंक पर पेट्रोल पंप में डकैती, नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी

जबलपुर (जय लोक)। कल रात जबलपुर-बरेला-मंडला मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश डकैतों ने हथियारों की नोक पर पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने पेट्रोल पंप पर रखे रूपये को लूटा और तमंचे की नोक पर कर्मचारियां को धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक नीले रंग की स्कार्पियो में आए थे। कर्मचारी कुछ समझ पाते उसके पहले ही आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया।

घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। बरेला-मंडला के बीच देर रात अतुलित फिलिंग स्टेशन में लग्जरी कार में सवार होकर आए नकाबपोशों ने डकैती डाली। कार में भरे हथियार बंद बदमाशों ने तमन्चे की नोक पर कर्मचारियों से पैसे छुड़ाए और ऑफिस में रखे पैसे धमकाते हुए छीनकर भाग गए। कर्मचारी लखन सोयाम और अभिषेक पटेल ने पुलिस को बताया कि रात दो बजे एक नीले रंग की स्कार्पियो पेट्रोल पंप पर पहुँची।

कर्मचारी पेट्रोल डालने के लिए वाहन की ओर बढ़े तभी कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवक हाथ में पिस्तौल लेकर बाहर निकले। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही लुटेरों ने कर्मचारियों पर पिस्तौल अड़ा दी और कर्मचारियों के जेबों में रखे पैसे छीन लिए। इतना हीं नहीं ऑफिस के कांच का दरवाजा तोड़ते हुए केश बॉक्स में रखे करीब 85 हजार रूपये भी लूट लिए।
सीसीटीवी में कैद हुई हरकत – नकाबपोश लुटेरों की यह हरकत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही बीजाडांडी और मनेरी पुलिस चौकी का दल पहँुचा। सीसीटीवी फुटेज की जाँच करते हुए आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई और पुलिस को अलर्ट किया गया।

 

 

अधिकारियों पर दबाव, विवादित जमीनों में रुचि की फैली शिकायतें तो विहिप ने प्रांत की टोली से हटाए 3 लोग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » हथियारों की नोंक पर पेट्रोल पंप में डकैती, नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!