Download Our App

Home » News » इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर डिजिटल अरेस्ट कर नाबालिग से की दरिंदगी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर डिजिटल अरेस्ट कर नाबालिग से की दरिंदगी

नागपुर (जयलोक)। महाराष्ट्र के नागपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने 16 साल की नाबालिग लडक़ी को करीब तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर बंधक बनाया और उस पर अमानवीय अत्याचार किए। आरोपी ने न सिर्फ पीडि़ता का कई बार यौन शोषण किया, बल्कि उसे चमड़े की बेल्ट और कुत्तों के पट्टे से पीटा तथा चाकू से 20 वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने इस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
पुलिस जांच के मुताबिक, मूल रूप से ठाणे का रहने वाला आरोपी निर्भय पखारे और पीडि़ता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी ने आकाश मेहरा के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाकर लडक़ी से दोस्ती की थी। कुछ समय बाद आरोपी ने लडक़ी को वीडियो कॉल पर प्राइवेट तस्वीरें शेयर करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लगातार वीडियो कॉल और मोबाइल एक्सेस के जरिए उसने लडक़ी को अपने नियंत्रण में ले लिया। आरोपी ने उसे बिस्तर के नीचे सोने का आदेश दिया और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बदनामी के डर से सहमी पीडि़ता आरोपी की हर बात मानने को मजबूर हो गई। आरोपी ने उसे नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित एक किराए के फ्लैट में बंधक बना लिया। कैद के दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने लडक़ी को कुत्तों को बांधने वाले पट्टे और चमड़े की बेल्ट से बेरहमी से पीटा, साथ ही शरीर पर चाकू से 20 गहरे घाव कर दिए। नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में 2 अगस्त को पीडि़ता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे दिघोरी स्थित उस कमरे का दरवाजा तोडक़र पीडि़ता को सकुशल मुक्त कराया और आरोपी को मौके से दबोच लिया। पीडि़ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
मकान मालिक पर भी कार्रवाई
इस मामले में लापरवाही बरतने वाले मकान मालिक पर भी शिकंजा कसा गया है। आरोपी ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कमरा किराए पर लिया था, लेकिन मकान मालिक ने किराएदार के सत्यापन से जुड़े दस्तावेज नहीं रखे थे और न ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।

 

 

रेत खनन के टेंडर अटकने से बढ़ रहा है अवैध कारोबार, वर्षा के कारण अक्टूबर तक नीलामी पर रोक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर डिजिटल अरेस्ट कर नाबालिग से की दरिंदगी

Top Headlines

मंडला में वन विभाग के बाबू के घर ईओडब्ल्यू का छापा, जबलपुर से पहुँची 12 सदस्यीय टीम ने सुबह तडक़े दी दबिश

जबलपुर (जयलोक)। मंडला में जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह वन विभाग के बाबू के घर पर छापा मारा

आरोपी सटोरिया सतीश सनपाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा आरोपी के हिसाब से पुलिस नहीं बदलेगी अपनी जाँच का तरीका, दुबई में बैंक खाते फ्रीज  होने की खबर चली तो महाकौशल में कइयों की सांस ऊपर नीचे होने लगीआरोपी सटोरिया सतीश सनपाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा आरोपी के हिसाब से पुलिस नहीं बदलेगी अपनी जाँच का तरीका, दुबई में बैंक खाते फ्रीज  होने की खबर चली तो महाकौशल में कइयों की सांस ऊपर नीचे होने लगी

Live Cricket

error: Content is protected !!