Download Our App

Home » जबलपुर » एमएलबी स्कूल और जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री राकेश सिंह, स्कूली छात्राओं और मरीजों से किया संवाद

एमएलबी स्कूल और जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री राकेश सिंह, स्कूली छात्राओं और मरीजों से किया संवाद

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को मंत्री राकेश सिंह एमएलबी स्कूल और जिला अस्पताल पहुँचे। एमएलबी स्कूल में जहां मंत्री श्री सिंह ने छात्राओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया तो वहीं जिल अस्पताल पहुँचकर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में मंत्री श्री सिंह ने मरीजों से संवाद कर उनकी सेहत और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
सही जवाब देने वाली छात्राओं को किया सम्मानित- आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज के साथ पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं से संवाद के इस कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी मौजूद थे। संवाद के दौरान छात्राओं से विभिन्न सवाल पूछे गये, जिनका छात्राओं ने सही एवं सटीक जवाब दिया। मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे एवं अधिकारियों ने सही जबाब देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अस्पताल में बेहतर स्वास्थ सेवाएं देने के निर्देश –

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आईसीयू के साथ ही अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे कक्ष तथा पेथालॉजी और आई डिपार्टमेंट का अवलोकन भी किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार प्रमुख रूप से शामिल थे। मंत्री श्री सिंह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आम नागरिकों को मिल रहे उपचार, दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेना था। पूरे प्रशासनिक दल ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली को बहुत बारीकी से देखा और व्यवस्थाओं को परखा।

मरीजों का पूछा हाल

अस्पताल परिसर में भ्रमण के दौरान मंत्री सीधे आपातकालीन वार्ड और आईसीयू में पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों के पास जाकर उनकी सेहत की स्थिति जानी। मंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करके यह पता लगाया कि डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की जा रही है या नहीं। उन्होंने मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली निशुल्क दवाइयों, जांच सुविधाओं और भोजन व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, त्वरित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को चालू रखने और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की देखभाल में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » एमएलबी स्कूल और जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री राकेश सिंह, स्कूली छात्राओं और मरीजों से किया संवाद

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!