Download Our App

Home » जबलपुर » आयुष्मान भारत योजना 9 माह के मासूम को दिया नया जीवन हृदय रोग से पीडि़त विनायक का मुंबई में हुई सफल हॉर्ट सर्जरी

आयुष्मान भारत योजना 9 माह के मासूम को दिया नया जीवन हृदय रोग से पीडि़त विनायक का मुंबई में हुई सफल हॉर्ट सर्जरी

जबलपुर (जय लोक)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने एक बार फिर अपनी सार्थकता साबित करते हुए जबलपुर के एक 9 महीने के मासूम बच्चे को नया जीवन दिया है। हृदय रोग से ग्रसित 9 माह के बालक विनायक सिंह की मुंबई के प्रतिष्ठित अस्पताल में नि:शुल्क और सफल सर्जरी संपन्न हुई है।
जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर के वेस्ट लैण्ड, खमरिया, रांझी निवासी राहुल सिंह के 9 महीने के बेटे विनायक सिंह के स्वास्थ्य की जांच के लिए आर.बी.एस.के. की टीम (डॉ. सौरभ चौरसिया एवं डॉ. अंजुम अख्तर) क्षेत्र में पहुँची थी। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बालक गंभीर हृदय रोग से पीडि़त है।टीम ने इसकी तुरंत सूचना डी.ई.आई.एम. सुभाष शुक्ला को दी। इसके बाद जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञों से बालक की जांच करवाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से अनुशंसा प्राप्त की गई।

तत्परता से हुई रैफरल प्रक्रिया और नि:शुल्क सर्जरी

नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान और जिला प्रबंधक  सुभाष शुक्ला ने त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बालक का आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया। परिजनों की सहमति से बालक को उच्च इलाज के लिए नारायणा हृदयालय, मुम्बई रैफर किया गया। जहां 11 अगस्त को डॉक्टरों की टीम ने बालक की जटिल हृदय शस्त्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क और सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

परिजनों ने माना आभार

मासूम विनायक के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उनके परिवार ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, जबलपुर स्वास्थ्य विभाग, आर.बी.एस.के. की पूरी टीम और नारायणा हृदयालय मुम्बई के डॉक्टरों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का नजारा, पुलिस जवानों ने मिलाए कदम से कदम तो छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया देशभक्ति जा जज्बा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » आयुष्मान भारत योजना 9 माह के मासूम को दिया नया जीवन हृदय रोग से पीडि़त विनायक का मुंबई में हुई सफल हॉर्ट सर्जरी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!