Download Our App

Home » Uncategorized » हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिहं जीते

हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिहं जीते

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 3 हजार 112 मतदाताओं में से लगभग 80 फीसदी 2 हजार 308 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज मंगलवार को हाईकोर्ट के सिलवर जुबली हाल में सुबह 10.30 बजे से अध्यक्ष और सचिव पद के लिये डाले गये वोटों की गिनती का काम निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पारदर्शी तरीक से कराया जा रहा है। जारी मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 50 वोटों से मृगेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं। मृगेन्द्र सिहं को 792 मत मिले हैं। वहीं परितोष त्रिवेदी को 742 वोट मिले हैं। अब तक 2150 मतों की गणना हो चुकी है। वहीं मृगेन्द्र सिहं के समर्थक उनकी जीत को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। वोटों की गिनती पूरी होने में कुछ वोट ही बचे हैं। जिससे मृगेन्द्र सिहं की जीत करीब करीब मानी जा रही है। मतगणना की शुरूआत से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कई चरणों में मतों का अंतर काफी कम रहा।  वहीं सचिव पद तथा अन्य पदों के लिए मतगणना होना बाकी रही। पहले अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना की गई। इसके बाद बाकी मतों की गणना शुरू होने वाली है।
अध्यक्ष पक्ष के लिए मिले मत
मृगेन्द्र सिंह – 792 मत
परितोष त्रिवेदी – 742 मत
संजय वर्मा – 292 मत
संपूर्ण तिवारी – 220 मत
डी.के.जैन – 80  मत
साभू गुप्ता – 42 मत।

‘लीक’ की समस्या आज की नहीं बरसों पुरानी है हुजूर…

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिहं जीते

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!