
जबलपुर (जयलोक)। हत्या सहित कई मामलों में फरारी काट रहा शातिर अपराधी शहर में ही छुपा हुआ था। फरारी के दौरान उसकी मदद शातिर बदमाश छोटू चौबे के पिता ने की। क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना माढ़ोताल तथा थाना ग्वारीघाट के फरार आरोपी ईनामी आरोपी आदिल थाना लार्डगंज अन्तर्गत भूलन बस्ती में एक कोने वाले मकान में फरारी काट रहा है। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। भूलन बस्ती में बताये मकान की घेराबंदी कर शेख आदिल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर शेख आदिल कमर में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में 4 कारतूस लोड खोसे मिला। आरोपी शेख आदिल से सघन पूछताछ करने पर उक्त मकान में उसे छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने फरारी काटने के लिये रूकवाया था व घर भी उनका होना बताते हुये उनके संरक्षण में फरारी काटना बताया। बरामद की गई उक्त पिस्टल व अन्य हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे एवं बाबू सिंधी द्वारा मकान में और भी हथियार, कारतूस बिक्री हेतु रखना बताया तथा उपरोक्त पिस्टल बेचने हेतु देना बताया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बाबू सिंधी ने 12 बोर, 315 बोर एवं अन्य कट्टे बेचने के लिये देना एवं बिक्री का पैसा बाबू सिंधी को वापस देना तथा छोटू चौबे के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या करना स्वीकार किया। उसने छोटू चौबे के कहने पर रतन यादव पर गोली चलाने वाले लडक़ों को हथियार व कारतूस बेचना व घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

ये हथियार हुआ बरामद
मौके से पुलिस को तीन देशी पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 4 कट्टा, 2 ऐयर गन, 1 तलवार, 1 बका, 1 चाकू, 54 कारतूस, 68 फायर किये हुये खाली खोखा, 23 नग मोबाइल जप्त किए हैं।

Author: Jai Lok






