
गाँव की महिला पर हत्या का आरोप
नरसिंहपुर (जयलोक)। नरसिंहपुर के काचरकोना गांव में 2 साल के मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि जब रात करीब 11 बजे मां की नींद खुली, तो बच्चा बिस्तर से गायब था. परिवार वालों ने आस-पास के इलाके में तलाश शुरू की और बाद में घर से कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव मिला. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के काचरकोना गांव में दो साल के एक बच्चे को सोते समय अगवा कर बेरहमी से मार डाला गया. घर से कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में तनाव और गुस्सा फैल गया है. परिवार ने गांव की ही एक महिला पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
मासूम की हत्या से सनसनी
दरअसल, बीती रात मासूम बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था. जब मां की नींद खुली, तो बच्चा बिस्तर पर नहीं था. इसके बाद परिवार वालों ने आस-पास तलाश शुरू की. कुछ ही देर में परिवार में हडक़ंप मच गया, जब घर से थोड़ी ही दूरी पर उस मासूम बच्चे का शव मिला. परिवार वालों ने गांव की ही एक महिला पर मासूम बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया है. मौके से सबूत इक_ा किए जा रहे हैं.
पहली बार खुले बरगी बाँध के 9 गेट,देखने के लिए उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर
Author: Jai Lok






