Download Our App

Home » जबलपुर » नई हवाई उड़ानों से अब जबलपुर भरेगा नई उड़ानें

नई हवाई उड़ानों से अब जबलपुर भरेगा नई उड़ानें

रंग ला रहे सांसद आशीष दुबे के प्रयास, नए हवाई मार्ग पर भी जल्द मिल मिलेंगी विमान सेवाएँ

जबलपुर जय लोक। हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि मुंबई और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें फिर से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस सुखद खबर के पीछे जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के विशेष प्रयास हैं, जो अब रंग ला रहे हैं। निकट भविष्य में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर  देश के अन्य शहरों के लिए नयी सेवाएं भी प्रारंभ होने के सकारात्मक संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आशा की जा रही है कि आने वाले कुछ समय में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर चल रही उड़ानों के अलावा और नई उड़ानें भी जल्द प्रारंभ होगी।
जबलपुर अब महानगर के स्वरूप में धीरे-धीरे आकर लेता जा रहा है। प्रदेश के गिने-चुने शहरों में इतने बड़े एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होना जबलपुर के खाते की एक बड़ी उपलब्धि है। जबलपुर से हवाई यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त है और यहां से देश के चारों दिशाओं में यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों की कमी नहीं है। पूर्व में भी जो हवाई सेवाएं  प्रारंभ हुई थी वह कभी भी इस वजह से बंद नहीं हुईं की उन्हें पर्याप्त हवाई यात्री नहीं मिल रहे थे बल्कि कुछ तकनीकी कमियों से और कई बार बड़े शहरों में एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ के स्लॉट ना मिलने के कारण यह हवाई यात्राएं बंद हुईं।
सांसद आशीष दुबे लगातार विमान कंपनीयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही केंद्र सरकार के विमामन मंत्रालय से भी निरंतर संपर्क स्थापित कर जबलपुर की जरूरत के अनुसार हवाई यात्राएं और इससे संबंधित उड़ानों की मांग कर इन्हें जल्द शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं। सांसद दुबे के प्रयास अब सफल होते भी नजर आ रहे हैं।
मुंबई और हैदराबाद के लिए बंद हो चुकी हवाई यात्राओं को पुन: प्रारंभ किया जा रहा है। हैदराबाद के लिए एअरबस को चालू किया जाएगा। इस मार्ग पर हवाई यात्रियों की संख्या पर्याप्त दर्ज हुई है और इसी आधार पर कंपनी ने एअरबस संचालित करने का निर्णय लिया है। इंडिगो विमान कंपनी ने अपने विंटर शेड्यूल में 25 अक्टूबर से जबलपुर मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।

नवी मुंबई की बंद        होगी उड़ान मुंबई के     लिए होगी चालू

सामने आ रहे समाचारों में एक और सुखद जानकारी यह सामने आई है कि इंडिगो विमान कंपनी के द्वारा वर्तमान में जबलपुर से नवी मुंबई के लिए चलाई जा रही उड़ान को बंद किया जाएगा और सीधे मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ान प्रारंभ की जाएगी। यह इसलिए भी अच्छी खबर है क्योंकि जबलपुर से मुंबई के लिए यात्रा करने वालों को वर्तमान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्री नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लगभग दो से तीन घंटे का सफर तय कर मुंबई पहुंचने के लिए मजबूर थे इस कारण उनका आर्थिक नुकसान भी होता था और समय की भी बहुत बर्बादी होती थी।

दिल्ली के लिए प्रारंभ होगी सुबह की फ्लाइट

सामने आ रही जानकारी में इस बात का भी उल्लेख है कि दिल्ली के लिए सुबह वाली जो उड़ान बंद हो चुकी थी उसे पुन: प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान में जो दिल्ली की उडऩें चल रही है उन्हें यथावत रखने की बात सामने आ रही है। हालांकि इंडिगो विमान कंपनी के विंटर शेड्यूल में इंदौर की उड़ान का जिक्र नहीं है इसलिए इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि इंदौर वाली फ्लाइट बंद हो सकती है।

शाम को आएगा  मुंबई से विमान

वर्तमान में जो शेड्यूल सामने आया है उसके अनुसार इंडिगो कंपनी का विमान शाम 5. 25 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 7:10 बजे  जबलपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। कुछ देर रुकने के बाद 7:40 बजे यही उड़ान वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई एयरपोर्ट पर 9:35 रात में यह उड़ान उतरेगी।

इनका कहना है

जबलपुर संस्कारधानी के लोगों को जल्द ही नई उड़ानों की सौगात भी मिलेगी। जिन हवाई मार्गों पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ था या किसी कारण से बंद था उन मार्गों पर नई उड़ानें जल्द प्रारंभ होने जा रही हैं। नए मार्गों पर भी नई हवाई यात्रा के मार्ग जल्द खोलेंगे। संस्कारधानी के नागरिकों को इसका सीधे लाभ भी मिलेगा और जबलपुर के विकास को नए अवसर भी प्राप्त होंगे
आशीष दुबे,सांसद, लोकसभा जबलपुर

 

 

जेब्रा क्रासिंग पर लेटकर पोज देना युवती को पड़ा महंगा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » नई हवाई उड़ानों से अब जबलपुर भरेगा नई उड़ानें

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!