Download Our App

Home » News » पाँच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

पाँच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश में मंगलवार को बारिश का जोर बना रहेगा। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने की संभावना है। वहीं 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है।
भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश का दौर- भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है।
करैरा में 5.4 इंच बारिश- बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज हुई। शिवपुरी के करैरा में 5.4 इंच, निवाड़ी के ओरछा में 3.3 इंच, सागर के रहली में 3 इंच, भोपाल के कोलार में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और भोपाल शहर में 3 इंच पानी गिरा। लगातार बारिश के बीच शहडोल में सोमवार रात बाणसागर बांध के तीन गेट आधा-आधा मीटर खोले गए।

 

रात 9:00 से 2.00 तक पुलिस की दबिश में 269 वारंटी पकड़ाए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पाँच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
error: Content is protected !!