Download Our App

Home » अपराध » सीएसपी रही नेहा पच्चिसिया के विदेश भाग जाने की आशंका, लुक आउट नोटिस भी जारी

सीएसपी रही नेहा पच्चिसिया के विदेश भाग जाने की आशंका, लुक आउट नोटिस भी जारी

10 दिन से पुलिस को छका रही फरार निलंबित सीएसपी

जबलपुर/कटनी (जय लोक)। हत्या के आरोपित को बचाने के लिए महंगी जमीन औने-पौने में लेने के मामले में कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले की जांच के लिए आईजी जबलपुर के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल आरोपितों की तलाश में जुटा है। इस बीच पुलिस ने नेहा पच्चीसिया, उनके करीबी क्षितिज राज बारापात्रे और जमीन अपने नाम कराने वाले मारुफ अहमद हनफी के खिलाफ  लुकआउट नोटिस जारी किया है।
कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस पुलिस विभाग में वह अधिकारी थीं, उसी विभाग ने अब उनके खिलाफ  लुक आउट नोटिस जारी किया है। विदेश भागने की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है।

एजेंसियों को भेजा पत्र

कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ  अहमद हनफी फरार हैं। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ  लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद अब यदि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट या इमिग्रेशन चेक पोस्ट से देश छोडऩे की कोशिश करते हैं, तो उन्हें रोका जा सकेगा और पुलिस को तत्काल सूचना दी जाएगी।

एफआईआर के बाद से तीनों फरार

इस मामले में 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद से नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारुफ  अहमद फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए तेज हुई दबिश

इससे पहले नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापात्रे ने गिरफ्तारी से राहत के लिए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है।

तीनों आरोपियों पर   10-10 हजार का इनाम

पुलिस के मुताबिक तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।

 

अंधत्व की अनुभूति के लिए आँखों में पट्टी बांधकर निकली रैली, महापौर की उपस्थिति में हुआ आयोजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सीएसपी रही नेहा पच्चिसिया के विदेश भाग जाने की आशंका, लुक आउट नोटिस भी जारी
error: Content is protected !!