Download Our App

Home » जबलपुर » बुंदेली संस्कृति के संरक्षक थे डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव

बुंदेली संस्कृति के संरक्षक थे डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव

सच्चिदानंद शेकटकर हुए जन जागरण अलंकरण से सम्मानित

 

जबलपुर (जयलोक)। बुंदेलखंड के समृद्ध लोक साहित्य, कला-संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण संवर्धन के लिए डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव को याद किया जाता है। जब देश में हिंदी और अंग्रेजी के बोलबाले से क्षेत्रीय भाषाएं और बोलियां विलुप्त होने लगीं तब भाषाविज्ञानी, शिक्षाविद् डॉ. श्रीवास्तव ने इनके संरक्षण का बीड़ा उठाकर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उपरोक्त आशय के विचार गुंजन कला सदन और नगर की संस्थाओं द्वारा आज शहीद स्मारक भवन में आयोजित डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव की 110 वीं जयंती बुंदेली दिवस पर अतिथि वक्ताओं ने व्यक्त किए।

अतिथि के रूप में दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी, संदीप जैन, संस्था के संरक्षक अजय विश्नोई, नित्यनिरंजन खम्परिया उपस्थित थे। गौरीशंकर केसरवानी, नरेन्द्र जैन एनसी, गुरवचन सिंह चौपरा, लायन जादूगर एस. के. निगम, श्याम चौदहा, अजय अग्रवाल, अभय जैन, हिमांशु तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, विवेक सोनी, विक्रम परवार ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी ने डॉ. श्रीवास्तव के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों का स्वागत, लायन नरेन्द्र जैन, विजय जायसवाल, डॉ.

 

रजनीश गर्ग, राजीव गुप्ता, अभिजीत राय ने मोतियों की माला एवं पगड़ी पहनाकर किया। इस अवसर पर प्रभा विश्वकर्मा शील, तरुणा खरे एवं डॉ. दीपक शुक्ला की पुस्तकों का विमोचन किया गया। डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव रचित खंडकाव्य वीरांगना रानी दुर्गावती पर नृत्य नाटिका का मंचन नृत्य निदेशक मोती शिवहरे के निर्देशन में किया गया।बुंदेली संस्कृति के संरक्षक थे डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव

सम्मानित हुईं विभूतियाँ

समारोह में जयलोक के प्रधान सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद शेकटकर, डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक रितेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. दीपक शुक्ला, डॉ. शिव कुमार व्यास, आईपीएस संपत उपाध्याय, नरसिंह पीठाधीश्वर नरसिंह देवाचार्य, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ एड. मनीष मिश्रा, सुनील फाटक, अर्पणा पाठक, डॉ. रैना तिवारी, पत्रकार राजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, जयेश सिंह राठौर, डॉ. रजनीत जैन, शैलेश जैन आदिनाथ, वर्षा सरावगी, प्रेम अग्रवाल पिंकी, सुभाष जायसवाल, संजय अरोरा, सचिव हाईकोर्ट बार एसो. असीम त्रिवेदी, प्रशांत साहू एवं अंकिता गिनारा को सम्मानित किया।
विभूतियों का सम्मान राजेन्द्र टहनगुरिया, सुरेश सराफ, रमाकांत गौतम, इंजी. प्रदीप जैन, नवनीत जैन, बाबा तिवारी, लायन उमेश जैन, नवनीत श्रीवास्तव, आर. के. तिवारी, राजेश गुप्ता, पं. कामता तिवारी, बसंत सोनी, अमित अग्रवाल, केशव जायसवाल, गुरवचन सिंह, एड. अशोक तिवारी, हेमंत अरोरा, महेश,विजय, संजय पुरसवानी, सुमेश सराफ, कौशल यादव ने किया।

बुंदेली नृत्यश्री के परिणाम

सरदार एच. एस. चौपरा स्मृति बुंदेली नृत्यश्री प्रतियोगिता मे सीनियर गु्रप – नृत्यश्री अलंकरण आशिता कुमार एवं नताशा केशर को एवं उप नृत्यश्री अलंकरण आरोही चौरसिया को प्राप्त हुआ। नृत्य गुरु सारंग शिवहरे एवं अंकिता गिनारा को श्रीमती लता तिवारी स्मृति नगद राशि व शाल, श्रीफल के साथ साफा पहनाकर अभिषेक अग्रवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण, आभार प्रदर्शन विक्रम परवार ने किया।

 

दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बुंदेली संस्कृति के संरक्षक थे डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव
error: Content is protected !!