Download Our App

Home » Uncategorized » युवा पार्षद की पहल : दुर्गा समितियों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

युवा पार्षद की पहल : दुर्गा समितियों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

महात्मा गांधी वार्ड की 16 दुर्गा समितियों के बीच होगा चयन, मिलेंगे पुरस्कार

 

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर के 79 वार्ड में से एक महात्मा गांधी वार्ड वैसे तो अन्य वार्डों की तरह सामान्य वार्ड है लेकिन यहां के युवा पार्षद हर्षित दिनेश यादव ने शहर को सकारात्मक संदेश देने के लिए एक अनूठी पहल इस नवरात्रि के महापर्व के दौरान आयोजित की है। हर्षित यादव की पहल का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश धार्मिक झांकियों के माध्यम से और दुर्गा पंडालों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करवाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का है।यह बहुत अच्छा प्रयास है जिसके माध्यम से दुर्गा समितियाँ अपने प्रांगण में एवं वहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने का कार्य करेंगे। महात्मा गांधी वार्ड की 16 दुर्गा समितियाँ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और जिसका वार्ड सर्वाधिक स्वच्छ होगा उसे पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पार्षद हर्षित यादव का उद्देश्य जागरूकता के संदेश के साथ ही शहर को साफ सुथरा बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए इस पहल की शुरूआत की गई है। माँ दुर्गा के आराधना के साथ ही हम सब स्वच्छता में जनभागीदारी का उत्सव बनाना चाहते हैं। इस पहल के तहत पंडालों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिससे पंडालों की स्वच्छता रैकिंग दी जाएगी। इसके साथ ही शहरवासी अपने सुझाव भी साझा कर सकते हैं। इसमें सबसे स्वच्छ पंडाल को 11 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 सौ की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं पूजन सामग्री के लिए भी डस्टबिन पंडालों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर सिर्फ नगर निगम का नहीं बल्कि हम सब का है और इसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सब की है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » युवा पार्षद की पहल : दुर्गा समितियों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता
error: Content is protected !!