Download Our App

Home » Uncategorized » पारले जी बिस्कुट फैक्ट्री में भडक़ी आग

पारले जी बिस्कुट फैक्ट्री में भडक़ी आग

जबलपुर (जयलोक)। रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में दो बजे भीषण आग लग गई। जिस दौरान आग लगी उस समय रोज की तरह फैक्ट्रीकर्मी अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई और कर्मी जान बचाने बाहर निकल आए। वहीं सूचना मिलते ही पहुँचे दमकल के वाहनों से आग बुझाने का क्रम शुरू किया गया जिसमें दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि आग काफी बढ़ चुकी है। आग बुझाने के लिए दमकल के 8 वाहनों को रवाना किया गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग काफी बढ़ चुकी है जिससे उठता धुआं दूर से ही देखा जा सकता है। दमकल के मुताबिक आग दो से ढाई बजे के बीच लगी थी। फैक्ट्री में देखते ही देखते आग ने हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
ज्वलनशील सामग्री से फैली आग- फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। फैक्ट्री में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

 

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, आरोपी निकला रैपिडो बाइक चालक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पारले जी बिस्कुट फैक्ट्री में भडक़ी आग
error: Content is protected !!