Download Our App

Home » Uncategorized » राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत

राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दरदेवा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के तारानगर क्षेत्र के सोमनसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सादुलपुर क्षेत्र में दरदेवा गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
कार में फंसे लोगों को निकालने में हुई मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को निजी वाहन से सादुलपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि, उनके पहुंचने में देरी होने की बात भी सामने आई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार का चालक शामिल बताया गया है।

 

 

शहर में बिक रहे चायनीज पटाखे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत
error: Content is protected !!