Download Our App

Home » Uncategorized » गायत्री धाम में सीएम मोहन यादव ने किया योग बोले- मन में सद्भावना और जीवन में सत्कर्म बने रहें

गायत्री धाम में सीएम मोहन यादव ने किया योग बोले- मन में सद्भावना और जीवन में सत्कर्म बने रहें

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार सुबह बड़वानी जिले के जामली (सेंधवा) स्थित गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली के साथ सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए सद्भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। दीपावली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से वास्तव में दीपावली का शुभारंभ हो गया है। मन में जो दीप प्रज्वलित है, वह जीवनभर ऊर्जा देता रहे। शरीर साथ दे, तब तक हाथों से सत्कर्म होते रहें, मन में सद्भावना बनी रहे और दुर्विचार समाप्त हों। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
जीवन का बेहतर उपयोग करने पर जोर- मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य को जो जीवन मिला है, उसका सदुपयोग करना चाहिए। महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और मां गायत्री की कृपा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने समय का बेहतर उपयोग करते हुए अच्छे काम करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का प्रयास करना चाहिए।

 

पुरानी रंजिश पर भाजपाईयों में मचा खूनी घमासान…!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गायत्री धाम में सीएम मोहन यादव ने किया योग बोले- मन में सद्भावना और जीवन में सत्कर्म बने रहें
error: Content is protected !!