Download Our App

Home » Uncategorized » सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर

जबलपुर (जय लोक)।सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निराकरण में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका निराकरण समय सीमा पर हूं साथ ही शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पूर्ण हो। शासन की इस योजना का यही अध्याय है और उसकी पूर्ति होना चाहिए। इसी संबंध में आज कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह तथा सभी एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
प्रत्येक तहसील में 1000 रजिस्ट्रियों का लक्ष्य- बैठक में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक तहसील में एक हजार रजिस्ट्रियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि स्वामित्व योजना के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के साथ लंबित शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दें।

 

व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर
error: Content is protected !!