Download Our App

Home » Uncategorized » आस्था के नाम पर डीजे का आतंक अब प्रशासन करेगा कार्रवाई

आस्था के नाम पर डीजे का आतंक अब प्रशासन करेगा कार्रवाई

कलेक्टर, एसपी ने दिये जाँच के आदेश

जबलपुर (जयलोक)। कल नगर के विभिन्न के स्थानों पर प्रतिष्ठित महाकाली प्रतिमाओं के विसर्जन क्रम के दौरान कुछ डीजे संचालकों ने समितियों की आड़ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश अवहेलना करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सीधे चुनौती देते हुए 32-34 बक्सों की दीवार खड़ी कर डीजे के तेज कानफोड़ू आवाज का आतंक मचा दिया।
गढ़ा, मदनमहल, छोटी लाईन  चौराहा, बंदरिया तिराहा से लेकर ग्वारीघाट तक हजारों, लाखों लोग जाम में फँसे और डीजे की तेज आवाज का आतंक झेला।
बंदरिया तिराहा और बादशाह हलवाई मंदिर मुख्य रूप से डीजे की प्रतिस्पर्धा के केन्द्र बने। बड़ी संख्या में नशे में धुत्त लोग भी डीजे के फिल्मी गानों पर हुड़दंग करते नजर आये। मुख्य रूप से प्रशासन को चुनौती देते हुए अभिषेक डीजे, शोभित लाईट, छत्तीसगढ़ आया पॉवर जोन डीजे , दीपक डीजे, विजय डीजे, क्वालिटी डीजे नजर आये। 30-32 बक्से लगाकर तेज आवाज में नियमों को हवा में उड़ाया ।
लेजर लाईट का रहा आतंक-कल प्रतिमाओं के जुलूस में धार्मिक आस्था के नाम पर फूहड़ता और हुड़दंग का प्रदर्शन हुआ। लेजर लाईट का अत्याधिक प्रयोग किया गया। जिसके कारण दर्जनों को लोगों का आखों में परेशान हुई। दो स्थानों ऊँचाई अधिक होने के कारण पुलिस ने डीजे और लाईट को सुरक्षा की दृष्टि से खुलवा दिया।
जयलोक से चर्चा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जाँच की बात कही है।
इन्होंने कहा
सामने आईं शिकायतों की जाँच करवायेंगे। जो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
अरूण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर
बाते संज्ञान में आईं हैं जिनका परीक्षण करवाया जा रहा है। जाँच के बाद जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
संपत उपाध्याय,पुलिस अधीक्षक

 

व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आस्था के नाम पर डीजे का आतंक अब प्रशासन करेगा कार्रवाई
error: Content is protected !!