Download Our App

Home » Uncategorized » कारों से बीच सड़क पर स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल

कारों से बीच सड़क पर स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल

6 कारों से फिल्मी सीन को रईसजादों ने सडक़ पर फिल्माया

जबलपुर (जय लोक)। जिस तरह फिल्मों में कुछ रईसजादे सडक़ पर कार से स्टंट करते हुए देखे जाते हैं तो इन फिल्मों के इस सीन को कुछ युवक असल जिंदगी में भी उतार रहे हैं। जिसका एक नजारा घमापुर के भानतलैया में देखने को मिला। यहां 6 कारों से स्टंटबाजी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवा मौज मस्ती के लिए नियम कायदों को ताक पर रखकर ना सिर्फ अपनी बल्कि सडक़ पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डालकर बीच सडक़ पर स्टंट करते हुए देखे गए।
भानतलैया में तेज गति से भाग रही 6 कारों को देखकर सडक़ पर चलने वाले लोग भी अपनी जान बचाने के लिए सडक़ के किनारे खड़े हो गए।
घटना रात करीब 12 बजे की है, जब हाईकोर्ट चौराहे की ओर से तेज गति से आती कारों के काफिले को देखकर लोग सडक़ से दूर होते नजर आए। कारों की खिडक़ी से युवक बाहर लटकते नजर आए तो कुछ लग्जरी गाडिय़ों के पायदान पर अनजान युवक खड़े हुए भी थे। सडक़ पर चल रहे यातायात के बीच ये गाडिय़ां दौड़ रही थीं। बीच-बीच में लगने वाले कारों के ब्रेक से लोग चौंक रहे थे। हुआ यह है कि ये कारें तेज गति से घमापुर चौराहे तक पहुंच गई थी। कारों की रफ्तार को देखकर लोग सडक़ किनारे वाहन सहित थम गए थे। मस्ती में कोलाहल करते हुए युवक झूम रहे थे। तभी भानतलैया की ओर से एक डायल 112 आते दिखी। लोगों ने सोचा था कि शायद स्टंट करने वाले इन लोगों की जान को सलामत करने के लिए एक्शन होगा लेकिन हुआ यह कि पुलिस का वाहन इसे देखते हुए निकल गया उधर, मस्ती में चूर अनजान युवा वाहन सहित वहां से गुजर गए। इसी बीच कुछ लोग ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। अब देखना है कि इस वीडियो पर पुलिस क्या एक्शन लेती है।

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कारों से बीच सड़क पर स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल

Top Headlines

आखिरकार घोषित हो गया युवा मोर्चा का अध्यक्ष  रविन्द्र तिवारी को मिली जिम्मेदारी

जबलपुर (जयलोक)। लंबे अरसे से घोषणा के लिए प्रतीक्षा कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद

Live Cricket

error: Content is protected !!