Download Our App

Home » Uncategorized » जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में 8500 से अधिक बच्चों ने सहभागिता का रचा कीर्तिमान

जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में 8500 से अधिक बच्चों ने सहभागिता का रचा कीर्तिमान

जबलपुर (जयलोक)। नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्र संघ द्वारा लगातार सातवें वर्ष जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर तथा मेगा माइंड के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 8500 से अधिक स्कूली बच्चों ने सहभागिता कर निबंध लेखन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वर्ष 8000 से अधिक बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा छठवीं से आठवीं तक गु्रप ए में संस्कारधानी का विकसित स्वरूप नगर निगम की भूमिका, स्वच्छता के नए आयाम, इस विषय पर निबंध लिखे गए। इसी तरह कक्षा नवमी से 12वीं तक गु्रप बी में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश की उन्नति एवं वैश्विक प्रभाव इस विषय पर निबंध लिखे गए।  इस प्रतियोगिता में दोनों गु्रप के विजेताओं को बड़ी राशि के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए का दोनों ग्रुप में दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के अलावा शाला स्तर पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। अच्छा प्रयत्न करने वाले 1500 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वाधिक प्रतिभागियों वाले दोनों गु्रप के सात-सात स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। महापौर द्वारा दोनों गु्रप के विजेताओं को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कायज़्क्रम में उपस्थित हर बच्चे को निश्चित उपहार भी संस्था द्वारा दिया जा रहा है।

क्विज प्रतियोगिता भी होगी

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति, महापुरुषों का जीवन और जबलपुर का इतिहास एवं विकास विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विजेता बच्चों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा साइकिल स्कूल बैग के पुरस्कार /उपहार भी बच्चों को दिए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी 8000 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी।

 

आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में 8500 से अधिक बच्चों ने सहभागिता का रचा कीर्तिमान

Top Headlines

आखिरकार घोषित हो गया युवा मोर्चा का अध्यक्ष  रविन्द्र तिवारी को मिली जिम्मेदारी

जबलपुर (जयलोक)। लंबे अरसे से घोषणा के लिए प्रतीक्षा कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद

Live Cricket

error: Content is protected !!