
जबलपुर (जयलोक)। लंबे अरसे से घोषणा के लिए प्रतीक्षा कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद को उसका वाजिब अधिकारी रविन्द्र तिवारी के रूप में प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही जिला महामंत्री श्रीकांत वर्मा को बनाया गया है। रविंद्र तिवारी संगठन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और एवीबीपी में भी सक्रिय रहे हैं। सहज सरल स्वभाव के रविंद्र तिवारी संगठन की पसंद हैं और उन्हें नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का करीबी माना जाता है। रविंद्र तिवारी आज भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष घोषित होने के पूर्व तक मंत्री के पद पर थे। अध्यक्ष पद की दौड़ में रविंद्र तिवारी का नाम पहले से बना हुआ था और भी कुछ प्रभावी नाम थे जिनके पीछे बड़े राजनेताओं की सरपरस्ती को आधार मानकर उनकी नियुक्ति के दावे किए जा रहे थे।

ईओडब्लू में जाएगा श्रीराम कॉलेज के करसोलिया के 58 लाख के फीस गबन का मामला
आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत




