
नई दिल्ली एजेंसी (जयलोक)। प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव उर्फ महाकाल के घर में चोरी के रुपए जमीन में गाडकऱ रखे गए हैं। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले पुलिस ने पूरे गांव की बिजली कटवा दी। फिर सर्च अभियान शुरू किया। घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन ड्रम मिले। इनमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में राकेश यादव उर्फ महाकाल का पुश्तैनी मकान है। पुलिस को राकेश के घर में चोरी के रुपए जमीन में गाडक़र रखने का इनपुट मिला था। यह बात पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची। इसके बाद बुधवार शाम 6 बजे डीसीपी (गंगानगर) सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले पुलिस ने पूरे गांव की बिजली कटवा दी। फिर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान सोरांव के एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौजूद रहे।
साढ़े 4 घंटे तक चला सर्च अभियान
पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 3 नीले ड्रम मिले। इसमें कपड़े से लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर घर सील कर दिया और घेराबंदी कर दी। करीब साढ़े 4 घंटे तक घर में सर्च अभियान चलाने के बाद पुलिस साढ़े 10 बजे लौट गई। पुलिस ने राकेश यादव के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। पूरे परिवार को पुलिस टीमें अपने साथ ले गई हैं। घर के चारों तरफ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। राकेश के घर के साथ उसके बगीचे और खाली जमीन को भी पुलिस ने रिबन से घेर दिया है।
गांववालों का दावा- कुछ साल में खरीदी गई 22 बीघा जमीन
गांववालों ने बताया कि राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था। कोविड के समय वह अपने बरईपुर स्थित घर चला आया। इसके बाद उसने 22 बीघा जमीन खरीदी। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिर करीब 1 करोड़ रुपए लगाकर घर बनवाया। दो ट्रैक्टर के साथ ष्ठछ्व और पिकअप खरीदा। फिर यहीं पर सीमेंट-सरिया का कारोबार करने लगा।
बीकानेर स्वीट्स में फफूंद लगे बादाम और अंजीर मिले 20 किलो ड्राईफ्रूट नष्ट करवाया




