Download Our App

Home » Uncategorized » छुट्टी के दिन भी दबाव बनाकर युवक का शोषण करने श्रीराम कॉलेज बुलाता था संचालक करसौलिया

छुट्टी के दिन भी दबाव बनाकर युवक का शोषण करने श्रीराम कॉलेज बुलाता था संचालक करसौलिया

मामले को दबाने साम दाम दंड भेद का उपयोग कर रहे कॉलेज संचालक

जबलपुर (जय लोक)। बड़े शर्म की बात है कि एक ऐसा संस्थान जहां पर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का भाव और नैतिकता का पाठ पढ़ाया और सिखाया जाता हो उसी का संचालक अपने यहाँ के युवा पुरुष कर्मचारियों की आबरू से खेल रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज हुई सबूत के साथ शिकायत में इस काली करतूत का कारनामा श्री राम कॉलेज के संचालक आर .के. करसोलिया के नाम पर दर्ज है।
शिकायत में ऐसी बहुत सारी बातें उल्लेखित हैं जो बेहद चौंकाने वाली हैं और संचालक करसोलिया के कुकृत्य को दर्शाने के लिए पर्याप्त मानी जा रही हैं। काली करतूत और यह कुकृत्य सामने आने के बाद अब संचालक करसोलिया और उसके पुत्रों के द्वारा इस मामले को साम-दाम-दंड-भेद किसी भी तरीके से दबाने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। पुलिस की जांच को प्रभावित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि जांच प्रभावित होगी, क्योंकि पुलिस ने दर्ज मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है और हाई प्रोफाइल मामले में कोई भी पुलिस कर्मचारी अधिकारी अपना हाथ गंदगी में शामिल करना नहीं चाहता है। नौकरी के नाम पर युवक पर 2017 से शारीरिक और मानसिक शोषण का जुर्म ढाया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में इस बात का साफ उल्लेख है कि श्री राम कॉलेज का संचालक आर.के. करसोलिया शुरुआत में तो नौकरी से निकालने का डर दिखा कर अपने कर्मचारी युवक को छुट्टी के दिन भी बंद कॉलेज में बुलाता था और डराकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता था। शिकायत में आर.के. करसौलिया के कुकर्मों की पूरी गाथा शामिल है जो एक-एक करके सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है।
बेहद सादगी भरे अंदाज में रहने वाले मीठा बोलकर लोगों को ठगने के नाम से बदनाम इस कॉलेज के संचालकों ने शैक्षणिक संस्थान को बदनाम करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। संस्कारधानी को कलंकित करने वाली घटनाएं इस शैक्षणिक संस्थान में दर्ज हुई हैं। ऐसी घटनाओं में बच्चों के मां-बाप के मनों में भी डर पैदा हो जाता है कि वह ऐसे शैक्षणिक संस्थानों में कॉलेज में अपने बच्चों को भेजें या नहीं भेजें। नेट में सर्च करने पर ही श्री राम कॉलेज के संचालकों और संस्थान की लापरवाही से घटित हुए छात्र-छात्राओं के साथ कांड का पूरा ब्यौरा सामने आ जाता है।

जल्द ही दुष्कर्म के मामले में पुलिस गंभीर आरोप झेल रहे कॉलेज के संचालक करसोलिया को जांच पड़ताल के लिए तलब करेगी। इतने घिनौनी हरकत के खुलासे और कांड में नाम आ जाने के बाद अब इनके साथ खड़े होने में बड़े बड़े लोग भी खुद पर भी कीचड़ उछलने से बचने के उपाय देख रहे हैं। प्रशासन भी सकते में हैं कि उनकी तरफ से नैतिक दबाव बनाने वालों के नाम पूर्व में भी सार्वजनिक हुए हैं इस बार भी जांच अधिकारी से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तक स्पष्ट रूप से कड़ी कार्रवाई की ओर बढ़ रहे हैं।

पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » छुट्टी के दिन भी दबाव बनाकर युवक का शोषण करने श्रीराम कॉलेज बुलाता था संचालक करसौलिया
error: Content is protected !!