Download Our App

Home » Uncategorized » गुरुनानक जयंती पर सजा भव्य कीर्तन दरबार

गुरुनानक जयंती पर सजा भव्य कीर्तन दरबार

निशान साहिब लहराए अखंड पाठों का समापन

जबलपुर (जय लोक)। सिख धर्म के संस्थापक एवं मानवता, समानता, विश्वशांति, समरस्ता और विश्वबंधुत्व का संदेश देने वाले जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाशोत्सव आज नगर में हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सदर स्थित शिवाजी स्टेडियम के सामने बिरमानी पेट्रोल पंप के पास मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजा। आयोजन में स्वर्ण मंदिर श्री दरबार साहिब अमृतसर, पंजाब के विख्यात हुजूरी रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह एवं उनके साथी गुरुवाणी शबद कीर्तन की प्रस्तुति दे रहे हैं।

वहीं तख्त आनंदपुर साहिब पंजाब के विद्वान गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी सरबजीत सिंह सहित अन्य विद्वान गुरुवाणी मीमांसा, भजन और काव्यपाठ के माध्यम से संगत को निहाल किया। मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल ने बताया कि आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ निष्काम सेवादारों और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर गुरु का लंगर वितरित किया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर एवं उपनगरीय क्षेत्रों में कीर्तनी प्रभातफेरियां निकाली गईं। गुरुनानक विद्यालय मढ़ाताल में बसंती निशान साहिब लहराने की सेवा की गई। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है।

उपनगरीय क्षेत्र के गुरुद्वारा खमरिया में भी प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह विरदी, कुलदीप सिंह बंसल, सुखबिंदर सिंह रील, इन्द्रपाल सिंह सेहमी, जतिंदर सिंह सैनी, एमएस नागी, अवतार सिंह बांगा, अमनदीप सिंह विरदी, राजिंदर सिंह धनजल, सुरिंदर सिंह अहलूवालिया एवं गुरप्रीत सिंह मोनू भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

आरक्षण बिल पर सियासी हलचल विपक्ष ने लगाया सांसद खरीद का आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गुरुनानक जयंती पर सजा भव्य कीर्तन दरबार
error: Content is protected !!