
विजय नगर में खाद्य विभाग की दबिश
जबलपुर (जय लोक)। आज कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत विजय नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। मौके पर किचन में वेज एवं नॉन वेज पिज्जा एक ही ओवन में बनाते हुए पाए गए।

पिज्जा में उपयोग किए जा रहे फ्रोजन स्वीटकॉर्न की गुणवत्ता मेंटेन नहीं किया जाना पाया गया। उपस्थित कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं पाया गया। न ही फूड टेस्टिंग , वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट पाई गई। उक्त प्रतिष्ठान को धारा 32 का नोटिस दिया गया हे। मौके पर उपलब्ध 7 पैकेट 7 द्मद्द स्वीट् कॉर्न जब्त किया गया हे।

मौके से पनीर ,स्वीट कॉर्न के सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी दूषित और लापरवाही पूर्वक खाद्य सामग्री के खिलाफ कारवाई निरंतर जारी रहेगी।




