Download Our App

Home » Uncategorized » अधोसंरचनात्मक निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

अधोसंरचनात्मक निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने मुख्य अभियंता कार्यालय में की विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा

 

जबलपुर (जय लोक)। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज मुख्य अभियंता कार्यालय, जबलपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों में विशेष रूप से गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी विकास कार्यों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री सिंह ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा 189 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही 328 सडक़ों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इनमें से 123 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मंत्री श्री सिंह ने शेष 146 प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए स्पष्ट टाइमलाइन निर्धारित की, वहीं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने हेतु निविदा एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं तत्काल प्रारंभ करने को कहा। इसी क्रम मं् उन्होंने पनागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 466 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 15 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में भी बड़े पैमाने पर अधोसंरचनात्मक विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन विकास परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से जबलपुर की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी, साथ ही जबलपुर विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। मंत्री श्री सिंह ने विकास कार्यों की समयसीमा निर्धारित कर, गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मार्गों के निर्माण के साथ साथ नवाचार के रूप में पर्यावरण संरक्षण हेतु मार्ग निर्माण में अवरोधक वृक्षों की कटाई के स्थान पर वृक्षों की शिफ्टिंग विशेषज्ञ एजेंसी से कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में मंत्री श्री सिंह ने जिले की शेष विधानसभाओं के विकास कार्यों की समीक्षा आगामी सप्ताह करने के निर्देश दिए।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग के लोक अभियंता कार्यालय में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।मंत्री श्री सिंह ने बाजार व्यवस्था, गंगासागर तालाब के सौंदर्यीकरण, अप्रोचमेंट एरिया तथा अमृत 2.0 के अंतर्गत जोन क्रमांक एक में प्रस्तावित सीवेज कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बोरिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए उनसे जलापूर्ति तथा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शेष कार्यों को आगामी दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने सभी जोनों में सीवेज कार्यों की प्रगति, पैकेजवार स्थिति और अधूरे कार्यों की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदारों के साथ समन्वय कर अधूरे कार्यों की सूची तैयार करें और कार्यों की वास्तविक स्थिति का मौके पर सत्यापन करें।

 

डीआईजी और एसएसपी के बीच जमकर मारपीट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अधोसंरचनात्मक निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!