
जबलपुर (जय लोक )। साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्रसंघ के संस्थापक जबलपुर पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा दैनिक जयलोक के संस्थापक श्री अजित वर्मा जी की स्मृति में पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 28 नवंबर शनिवार को दोपहर 3:30 बजे होटल सत्य अशोका में मित्रसंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का अजित वमाज़् स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक जनपक्ष के संपादक विप्लव अग्रवाल तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया से राजेश विश्वकर्मा (पिन्टू)को प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में आशीषदाता ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज जी रहेंगे। मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद आशीष दुबे, अध्यक्षता महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विशिष्ठ अतिथि विधायक अजय विश्नोई, अभिलाष पाण्डे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष, संदीप जैन, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज तथा पूर्व विधायक विनय सक्सेना रहेंगे।

ग्वालियर में उमा भारती की दो टूक कहा किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे




