
शादी में एसी ना देने पर हुई थी दुल्हन से मारपीट, बिना शादी के लौटी थी बारात
जबलपुर (जयलोक)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत बंधन बारात घर में एसी की माँग को लेकर चले लात घूंसों का मामला अब तक थाना नहीं पहुँचा है। हालंाकि कहा जा रहा है कि पीडि़त पिता अपनी गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुँचा था। लेकिन इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने तक नहीं पहुँची है जिसके कारण जाँच अब तक आगे नहीं बढ़ सकी।
सिविल लाइन थानान्तर्गत बंधन बारात घर में बीती रात आयोजित विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष पर अलग-अलग समय पर नई मांगें रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पहले अंगूठी और फिर सोने की चेन की मांग पूरी होने के बाद भी जब रात करीब 3 बजे एसी की मांग की जाने लगी। जब वधु पक्ष ने इंकार किया तो विवाद होने लगा। यहां तक कि बारात बिना शादी किए ही लौट गई। गोरा बाजार निवासी मुरारी लाल कोरी का आरोप है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह घमापुर निवासी युवक से तय किया था। 24 नवंबर को बारात बंधन बारात घर पहुंची। परिवार का कहना है कि द्वारचार के समय अंगूठी या सोने की चेन देने जैसी कोई पूर्व शर्त नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे समारोह आगे बढ़ा, वर पक्ष की ओर से मांगों का दौर शुरू हो गया। आरोपों के अनुसार रात करीब 1 बजे सबसे पहले अंगूठी की मांग की गई, जिसे वधू पक्ष ने पूरा कर दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे, जयमाला से ठीक पहले सोने की चेन की मांग रख दी गई। दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने करीब 5 किलोमीटर दूर गोरा बाजार से सोने की चेन मंगवाकर वर पक्ष को दी।
जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद जब भोजन का समय आया, तब रात करीब 3 बजे वर पक्ष ने कथित तौर पर एसी की नई मांग रख दी। आरोप है कि वर पक्ष ने साफ कह दिया कि जब तक एसी की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक बाराती भोजन नहीं करेंगे। इस पर दुल्हन ने अपने पिता की सेवानिवृत्ति और सीमित आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इस मांग का विरोध किया। परिवार का आरोप है कि दुल्हन के विरोध के बाद विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान वर पक्ष के कुछ लोगों ने दुल्हन के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बारात लेकर वापस चले गए।
वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे का कहना है कि परिवार द्वारा अभी कोई शिकायत नहीं की गई है शिकायत करने पर कार्रवाही की जाएगी।

ग्वालियर में उमा भारती की दो टूक कहा किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे




