
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2028 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव और इसके पहले पंचायत, नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियाँ शुरू की जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के 5 संभागों की एक संयुक्त कार्यशाला शहर में आयोजित होने जा रही है। इस कार्यशाला में विस्तार से संभागवार समीक्षा होगी। समीक्षा के साथ ही आगे की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। इस संभागीय कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक जिलों के संगठन के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी भी शामिल होने आ रहे हैं।

5 संभागों की भाजपा की कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस संभागीय कार्यशाला के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में जबलपुर में महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्यशाला की व्यवस्थाओं के लिए भाजपा संगठन द्वारा जिम्मेदारियाँ भी सौंपी जा चुकी है।
ग्वालियर में उमा भारती की दो टूक कहा किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे




