Download Our App

Home » अपराध » 14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी

14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी

मुंबई  । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह पांच बजे दो हमलावरों ने अभिनेता के मुंबई स्थित आवास के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। आज इस मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के 14 दिन की हिरासत की मांग की, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार, 14 अप्रैल को तडक़े पांच बजे गोलीबारी हुई। मुंबई पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अभिनेता के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। मामले की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सलमान के घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें दोनों आरोपियों को चेहरे सामने आया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी
error: Content is protected !!