Download Our App

Home » Uncategorized » 70 साल की दादी माँ ने किडनी देकर बचाई अपने पोते की जान

70 साल की दादी माँ ने किडनी देकर बचाई अपने पोते की जान

जबलपुर जय लोक । अभी तक तो ये सुना  था कि माता पिता अपने बच्चे को जीवन देते है, लेकिन जबलपुर में 70 वर्षीय दादी ने अपनी  पोते को किडनी देकर उसकी जान बचाई। दादी और पोते के बीच में हुआ यह किडनी ट्रांसप्लांट का जटिल ऑपरेशन दमोहनाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया ।70 वर्षीय दादी मां ने अपने 23 वर्षीय पोते को अपनी किडनी देकर ना सिर्फ अपने पोते को नया जीवनदान दिया बल्कि अपनी तीसरी पीढ़ी को जीवित किया है।
जबलपुर के सिहोरा में स्थित परिवार के 23 वर्षीय पंकज (परिवर्तित नाम) का पिछले दो वर्ष से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, वह जब मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल आए तब पता चला कि पंकज (परिवर्तित नाम) की किडनी खराब है । जब घर वालों को यह पता चला तो पूरा परिवार परेशान हो गया , तभी मेट्रो प्राइम के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल बडेरा एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ राजेश पटेल ने किडनी प्रत्यारोपण करने की सलाह दी,  जब बात किडनी डोनेशन की आई तब पता चला की दादी मां की किडनी ही पोते की किडनी से मिल रही है, तभी परिवार वालों की एवं डॉक्टर की सहमति से पंकज का सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया ।वर्तमान में दादी और पोते दोनो ही स्वस्थ हैं, इस महत्वपूर्ण ट्रांसप्लांट में मेट्रो प्राइम अस्पताल के डॉक्टर विशाल बढेरा, डॉक्टर राजेश पटेल निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन रघुवंशी और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 70 साल की दादी माँ ने किडनी देकर बचाई अपने पोते की जान
error: Content is protected !!