Download Our App

Home » हादसा » कुंडम में देर रात हुआ हादसा : पिकअप वाहन पलटा आधा दर्जन लोग घायल

कुंडम में देर रात हुआ हादसा : पिकअप वाहन पलटा आधा दर्जन लोग घायल

जबलपुर (जयलोक)
कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात ग्रामीणों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें पहुँची हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ा रहा था। तभी वाहन पलट गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि पिकअप वाहन कुंडम से पिपरिया जा रहा था। जिसमें करीब 20 लोग सवार थे। वाहन कुछ दूरी तक ही चला होगा कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच सडक़ पर पलट गया। हादसें में पिकअप वाहन में सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें पहुंची बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने सभी लोगों को पिकअप वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिकअप में सवार सभी लोग पिपरिया और कुंडम के रहने वाले हैं। जिसमें महिला और बच्चों की संख्या ज्यादा है।
ग्रामीणों ने की मदद
हादसे के बाद वाहन में दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने जिसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरु कर दी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » कुंडम में देर रात हुआ हादसा : पिकअप वाहन पलटा आधा दर्जन लोग घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket