
भोपाल/इंदौर (जयलोक) । मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह तीन बजे एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी और मृतक के बीच आपसी विवाद चल रहा था। भाजपा नेता मोनू कल्याणे मंत्री विजयवर्गीय का समर्थक था और राजनीति में काफी सक्रिय भी था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी था। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनका पता नहीं चला। कल्याणे की हत्या की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता उसके निवास पर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हत्या तडक़े तीन बजे चिमनबाग चौराहे पर उस वक्त हुई, जब मोनू रैली की तैयारियों के लिए बैनर पोस्टर्स बंधवा कर घर लौट रहा था। हत्या में पीयूष और गोलू का नाम सामने आ रहा है। गोली लगने से घायल मोनू को उसके दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मोनू को गोली मारने वाले आरोपी चिमनबाग क्षेत्र में ही रहते हैं। मोनू ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। हत्या के पीछे भी पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति न हो।
आरोपियों के घरों में लगाई आग
मोनू के समर्थकों ने हत्या के बाद आरोपियों के घरों में आग लगा दी और बाहर रखे वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। आरोपियों केे परिजन भी घर छोडक़र भाग गए है। आरोपियों के घर पुलिस बल तैनात किया गया।
रैली निकालने की तैयारी में जुटा था

Author: Jai Lok







