Download Our App

Home » अपराध » कटंगी में मिला गौवंश का सिर, मचा हंगामा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

कटंगी में मिला गौवंश का सिर, मचा हंगामा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

जबलपुर (जयलोक)।  सिवनी के बाद जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में आज सुबह गौवंश का कटा सिर मिला। यह कटा सिर एक बोरी में पाया गया है। इस बात की भनक जैसे ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी पर कार्रवाही की माँग की है। वहीं घटना की खबर लगते ही ग्रामीण भी एकत्रित हो गए जिन्होंने गौवंश की हत्या के विरोध में नाराजगी जाहिर की। हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों का पुलिस बल भी कटंगी में तैनात किया गया है। वहीं मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाईश देने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुँचे जिन्होंने कार्रवाही का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया है।
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे कटंगी के ग्राम मोहला में एक गौवंश का कटा सिर मिला। जाँच करने पर पाया गया कि यह सिर गाय का नहीं बल्कि नटवा बैल का था। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी पर कार्रवाही की माँग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कटंगी थाने का घेराव भी किया। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाडऩे वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
देर रात फेंका गया सिर
ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर गौवंश का सिर फेंका गया है वहां आसपास काफी भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में यह काम दिन में नहीं बल्कि रात में किया गया है। अज्ञात लोगों द्वारा कल रात को ही बोरी में भरकर गौवंश का सिर लाकर यहाँ फेंका गया है।
कुछ संदिग्धों के नाम आए सामने
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कुछ लोगों केे नाम पुलिस को बताए हैं जो पूर्व में भी गौवंश के मामलों से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाही का आश्वासन देकर किसी तरह हंगामा शांत कराया।
इनका कहना है
ग्राम मोहला में बोरी में मिला सिर गौवंश का नहीं बल्कि नटवा का है। जिसने भी यह करतूत की है उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
पूजा उपाध्याय, थाना प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कटंगी में मिला गौवंश का सिर, मचा हंगामा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव