Download Our App

Home » कानून » अधारताल थाना प्रभारी को किया लाईन हाजिर : पाँच थाना प्रभारियों के बदले थाने

अधारताल थाना प्रभारी को किया लाईन हाजिर : पाँच थाना प्रभारियों के बदले थाने

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने अधारताल थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाईन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाही फरार कबाड़ी समीम कबाड़ी की जाँच में लापरवाही बरतने पर की गई है। इसके साथ ही कार्य समीक्षा सहित दक्षता को ध्यान में रखते हुए ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार को विजय नगर थाना प्रभारी बनाया है। विजय नगर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को को गोहलपुर थाना की कमान सौंपी गई है। गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल को थाना प्रभारी ओमती बनाया गया है। खमरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवार को घमापुर थाना प्रभारी बनाया है और घमापुर थाना प्रभारी भूपेंद्र आर्मो को खमरिया थाना की कमान सौंपी है। पिछले दो माह से फरार हिस्टीशीटर समीम कबाड़ी की तलाश में जुटी हुई पुलिस के पास कोई सुराग नहीं मिले हैं। दूसरी ओर इस कार्य में लापरवाही बरत रहे अधारताल थाना प्रभारी पर एसपी ने कार्रवाही की है।
फरार हिस्ट्रीशीटर इनामी मोहम्मद समीम पर थाना गोहलपुर में 10 अपराध, सिविल लाइन में धोखाधड़ी, मारपीट, तोडफ़ोड़ और थाना अधारताल में आईपीसी की धारा 413,403 एवं 3,7 ईसी,आरपीएफ  थाना जबलपुर एवं कटनीमें रेल संपत्ति पर अवैध कब्जा अधिनियम के तहत तथा जिला उमरिया थाना पाली, जिला सागर के थाना बहेरिया, जिला नरिसंहपुर के थाना गोटेगांव में पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं। अधारताल में हुए भीषण विस्फोट कांड के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। कहा जा रहा है कि एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने के साथ ही कार्य में उदासीनता को देखते हुए यह कार्रवाही की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » अधारताल थाना प्रभारी को किया लाईन हाजिर : पाँच थाना प्रभारियों के बदले थाने
best news portal development company in india

Top Headlines

गोलबाजार और शहीद स्मारक के अतिक्रमण हटाने बनाएं कमेटी, पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी कर एक माह में स्टेट्स रिपोर्ट पेश करें : हाईकोर्ट

जबलपुर (जयलोक)। गोलबाजार एवं शहीद स्मारक में जमे अतिक्रमणों को हटाने के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर

सौ करोड़ की सौगात के लिए मदन महल पहाड़ी पर आज से चल रहा हथौड़ा, पर्ची वालों को तेवर में विस्थापित किया जा रहा, बांस, बल्ली, तिरपाल दे रहा प्रशासन, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 650 से अधिक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Live Cricket