Download Our App

Home » जीवन शैली » बरसते पानी में तिरपाल लगाकर करना पड़ा आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार, टीनशेड की माँग अनसुनी

बरसते पानी में तिरपाल लगाकर करना पड़ा आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार, टीनशेड की माँग अनसुनी

गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले में महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल लगाकर करना पड़ा है। लगातार बारिश से परिजनों ने लकड़ी लगाकर तिरपाल लगाई फिर महिला की चिता को अग्नि दी गई। ये तस्वीर विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। मामला राजधानी भोपाल जाने वाले रास्ते पर स्थित बुढ़ाना ग्राम पंचायत के भरेड नदी का है। जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना निवासी धर्मेन्द्र भील की पत्नी सीमा भील (22) का निधन हो गया था। सीमा भील का 8 दिन पहले प्रसव हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई और अंतत: गुरुवार को सीमा ने दम तोड़ दिया। सीमा के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भरेड नदी के पास ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए मुक्तिधाम पर पहुंचे थे, यहां अचानक बारिश होने लगी। मुक्तिधाम पर दीवार और टीनशेड नहीं होने की वजह से लोगों ने एक तिरपाल को चिता के ऊपर लकडिय़ों के सहारे लगाया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » बरसते पानी में तिरपाल लगाकर करना पड़ा आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार, टीनशेड की माँग अनसुनी