Download Our App

Home » कानून » आधारताल एसडीएम व तहसीलदार को किया निलंबित

आधारताल एसडीएम व तहसीलदार को किया निलंबित

फटाका बाजार की सील दुकानों को खोलने के चक्कर में नियमों की अनदेखी

 कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना से प्राप्‍त हुआ था प्रस्‍ताव 

जबलपुर जय लोक । जबलपुर संभागीय कमिश्‍नर  अभय वर्मा ने अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल श्री पुष्‍पेन्‍द्र अहाके एवं तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागायुक्‍त ने यह कार्यवाही कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना से प्राप्‍त प्रस्‍ताव के आधार पर की है। यह क्षेत्र मूल रूप से नायब तहसीलदार राजेश कौशिक के क्षेत्राधिकार में आता है और फटका बाजार के संबंध कार्यवाही को प्रारंभिक रूप से वही देख रहे थे।
ज्ञात हो कि कठौंदा स्थित बारहमासी पटाखा संग्रहण एवं विक्रय दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं होने पर कलेक्‍टर  दीपक सक्‍सेना द्वारा उन्‍हें सील करने के निर्देश दिये गये थे। किन्‍तु अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल ने बिना सक्षम स्वीकृति प्राप्त किये सील की गई दुकानें खुलवा दी थीं। जो शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही है। संभागायुक्‍त द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल श्री अहाके एवं तहसीलदार आधारताल श्री हरि सिंह धुर्वे द्वारा शासन के नियमों एवं निर्देशों के विपरीत कार्यवाही की गई तथा कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता बरती गई है। कमिश्‍नर श्री वर्मा ने दोनों अधिकारियों का निलंबन अवधि में मुख्‍यालय कलेक्‍टर कार्यालय नियत किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » आधारताल एसडीएम व तहसीलदार को किया निलंबित